सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करनें पर मिली जान से मारने की धमकी

0
161

फर्रुखाबाद: भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिखाकर केंद्र में दोबारा और प्रदेश में सत्ता में आयी भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले को ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है|एसपी ने प्रकरण का संज्ञान लेकर थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये है|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम दानमंडी निवासी सचिन कुमार पुत्र सुरेश दीक्षित ने अपने गाँव में बने शौचालय में घपलेबाजी की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी| जिसमें अधिकारियों नें जिलाधिकारी के आदेश अपर मौके पर जाकर समस्या देखी भी| प्रकरण में अभी जाँच चल रही है| लेकिन शिकायत किये जाने से बौखलाये ग्राम प्रधान नें शिकायत करता पर ही दलित उत्पीडन, बलात्कार में फंसाने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी|
इस सम्बन्ध में एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र दिया गया| एसपी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष जहानगंज को आदेश देकर कहा कि वह प्रकरण का व्यक्तिगत संज्ञान लेकर कार्यवाही करें |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]