मुख्यमंत्री योगी ने कहा- भारत बंद का कोई मतलब नहीं

0
118

लखनऊ:एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समुदाय के लोगों के राष्ट्रव्यापी भारत बंद के आह्वान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत बंद का कोई मतलब नहीं है। यह तो लोगों की अपनी भावनाएं हैं, लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम जनजीवन लगभग सामान्य रहा। अभी तक कही से किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एससी/एसटी कानून के विरोध में बंद पर कहा कि भारत बंद का कोई मतलब नहीं है, लोगों की अपनी भावनाएं हैं। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। उन्होंने आज बस्ती, गोंडा तथा बाराबंकी के बाद ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद लखनऊ में बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस देश के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा, खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने जाति एवं धर्म के आधार पर कभी राजनीति नहीं की।

केंद्र सरकार ने समाज के दबे कुचले लोगों को संरक्षण देने के लिए यह कानून बनाया है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसका किसी भी तरह से दुरुपयोग न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने नाव पलटने, सर्पदंश, बोर बेल में गिरने, सीवेज सफाई के दौरान, जंगली जानवरों के हमले के दौरान मौत होने पर भी चार लाख रुपये की तत्काल सहायता देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी क्षेत्र को उपेक्षित नहीं रहने देगी। मऊ, बलिया और सोनभद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिलों में कुछ स्थानों पर दुकाने आदि बंद रही, लेकिन कही से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नही है।

[adrotate banner="2"]