सीएम बना दो तो 24 घंटे बिजली दे दूंगा- सलमान खुर्शीद

0
108

Farrukhabad Congressफर्रुखाबाद: एक सवाल के जबाब में सलमान खुर्शीद ने पत्रकारो से कहा कि प्रदेश भर में बिजली संकट है| जनता ने उन्हें सांसद बनाया तो वे बड़े काम करने गए| अब जनता उन्हें मुख्यमंत्री बना दे तो वे 24 घंटे बिजली उपलब्ध करा देंगे| आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के सवाल पर वे चुप्पी साध गए| सलमान खुर्शीद ने कहा कि वे शीघ्र ही प्रदेश की सबसे बड़ी आलू चिप्स फैक्ट्री फर्रुखाबाद में लगवाएंगे|

[adrotate banner="3"]

सलमान खुर्शीद एक सवाल के जबाब में कहा कि प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरायी हुई है इसमें कोई शक नहीं है| लेकिन प्रदेश की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करना विदेश मंत्री या केंद्र सरकार का काम नहीं है| केंद्र सरकार राज्य सरकार बिजली उत्पादन बढ़ाने में सहयोग कर सकती है| उन्होंने कहा कि प्रदेश की बिजली व्यवस्था वे दुरुस्त कर देंगे अगर उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया जाए|

उन्होंने कहा कि जनपद में सबसे पहले दुग्ध फैक्ट्री लगायी गयी इसके बाद उन्होंने चिप्स फैक्ट्री का शिलान्यास भी करा दिया| अब जनपद में प्रदेह की सबसे बड़ी चिप्स फैक्ट्री लगाने की तयारी चल रही है जिसके लिए जमीन तलाशने का काम शरू है| विदेश मंत्री ने कहा कि लगभग तीन दशक से ढिलावल बाई पास मार्ग पर रेलवे गुमटी बनने का मसला उन्होंने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है शीघ्र ही गुमटी बन जाने की उम्मीद है|

नगर अध्यक्ष की इंदिरा पाण्डेय ने लगायी क्लास-
मंच से कोंग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री इंदिरा पाण्डेय ने नगर अध्यक्ष इखलाक खान की यह कहकर क्लास लगा दी कि वे 45 सालो से कोंग्रेस की सेवा कर रही है और नगर अध्यक्ष उन्हें पहचानते नहीं| ऐसे नगर अध्यक्ष से कांग्रेस का क्या भला होगा जो जिले के कोंग्रेसियो तक को नहीं पहचानता|

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन, डॉ दिनेश अग्निहोत्री, कुवर पाल सिंह राजपूत, राकेश सागर, वसीम जमा खान, सीता मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

[adrotate banner="2"]