सीएमओ व सीएमएस भी शामिल हुए सपाइयों के साथ लोहिया के माल्यार्पण में

0
105

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के प्रेरणाश्रोत माने जाने वाले डा0 राममनोहर लोहिया की आवास विकास स्थिति प्रतिमा पर उनके जन्म दिवस के RAJKUMAR SINGH RATHAUR1अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी व लोहिया अस्पताल के सीएमएस भी शामिल हुए।

[adrotate banner="3"]

पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर के नेतृत्व में सपाइयों ने पहले राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर इकट्ठे होकर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें दो दर्जन से अधिक सपाई एकत्र हुए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राकेश कुमार व लोहिया अस्पताल के सीएमएस नरेन्द्र बाबू कटियार ने भी हिस्सा लिया। माल्यार्पण के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंचे व मरीजों को फल व बिस्किट वितरित किये गये। इसके बाद पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि फर्रुखाबाद डा0 राममनोहर लोहिया की कर्मभूमि रही है। हमें उनके आदर्शों और सिद्धान्तों के अनुसार पार्टी को आगे बढ़ाना होगा। श्री राठौर ने कहा कि आज के युग में राममनोहर लोहिया जैसा व्यक्तित्व नजर नहीं आता। उनके संघर्ष को पार्टी हमेशा याद रखेगी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

कार्यक्रम में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत नजर नहीं आयीं। सपा नगर अध्यक्ष महताब खां के अलावा मंदीप यादव, रजत क्रांतिकारी, सपा जिला महासचिव समीर यादव के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]