सीएमओ को मिली जान से मारने की धमकी

0
90

cmo rakeshफर्रुखाबाद: मुख्य चिकित्साधिकारी डा.राकेश कुमार को विभागीय चालक जान से मारने की धमकी दी है| उन्होंने इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया है|

[adrotate banner="3"]

परेशान सीएमओ ने शनिवार को एएसपी रामभवन चौरसिया को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया। जिसमे उन्होंने कहा है कि उनके विभाग का चालक फतेहगढ़ के मोहल्ला भखरामऊ निवासी सुनील कुमार अक्सर नशे में ड्यूटी पर आता है। जब इसे मना किया लेकिन कोई असर नही हुआ| शनिवार को प्रात: चालक सुनील ने उनके मोबाइल पर फोन कर जान से मारने कि धमकी दी| इसके बाद आवास पर भी हंगामा किया| एएसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिये है|

इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि मामले की एनसीआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]