सीएमओ का छापाः गायब एमओआईसी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश

0
106

कमालगंज (फर्रुखाबाद): कमालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र का मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राकेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गायब प्रभारी चिकित्साधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वहीं अस्पताल में गंदगी देख सीएमओ ने सफाई कर्मचारी को हिदायत देकर छोड़ दिया।

[adrotate banner="3"]

सीएमओ राकेश कुमार ने रविवार को छुट्टी के दिन सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कमालगंज में अचानक छापा मार दिया। छापे के दौरान प्रभारी एमओआईसी सुनील मेहरोत्रा गायब मिले। सीएमओ ने गायब एमओआईसी के विरुद्व कार्यवाही के निर्देश दिये। वहीं अस्पताल में गंदगी देख सीएमओ राकेश कुमार विफर गये। उन्होंने तत्काल सफाई कर्मचारी को मौके पर बुलाया व हिदायत दी कि भविष्य में यदि अस्पताल में गंदगी पायी गयी तो वेतन काटने की कार्यवाही की जायेगी। सहायक डा0 अनुराग वर्मा मौके पर मौजूद मिले। सीएमओ ने दवाओं व अन्य रजिस्टरों का निरीक्षण किया।

[adrotate banner="2"]