फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पीएससी के सरकारी आवास में रह रहे प्रशिक्षु फार्मासिस्ट के घर के ताले तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई, पुलिस छानबीन कर रही है।
[adrotate banner="3"]
राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनपद हरदोई के हरपालपुर दिगांसर निवासी नीरज कुमार प्रशिक्षु फार्मासिस्ट है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सीएससी प्रभारी ने उन्हें सरकारी आवास आवंटित कर रखा है 3 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे वह अपने आवास पर गए तो आवास का ताला टूटा पड़ा था और कमरे से 3 हजार की नकदी के साथ ही आधार व पेन कार्ड भी चोरी कर लिये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया की जांच की जा रही है।
[adrotate banner="2"]

