सीएचसी में चिकित्सक ना मिलने पर तोड़फोड़

0
116

TOFOD KAYNGNJफर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीती रात पालतू बंदर के काट लेने पर उपचार कराने कायमगंज सीएचसी पंहुचे ग्राम दमदमा निवासी 25 वर्षीय इसरार पुत्र इकरार ने मौके पर चिकित्सक ना मिलने पर तोड़फोड़ कर दी| घटना के सम्बंध में अस्पताल की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गयी है|

[adrotate banner="3"]

इसरार को उनके पालतू बंदर ने काट लिया| वह बीती रात लगभग 11 बजे अपने परिजनों के साथ अस्पताल की आपातकालीन विभाग में पंहुचे| जंहा उन्हें कोई डाक्टर नजर नही आया | जिस पर सभी महिला अनुभाग की तरफ चले गये पहले हंगामा किया और बाद में उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी| हंगामा होने पर डाक्टर मौके पर आ गये और उन्होंने उसका उपचार किया | अस्पताल के गेट का शीशा तोड़ने से उसका हाथ भी जख्मी हो गया |

चिकित्सधीक्षक डॉ० राजीव शाक्य ने बताया की उन्होंने घटना के सम्बंध में कोतवाली में मेमो भेजकर सूचना दे दी लेकिन पुलिस नही आयी| प्रभारी कोतवाल सुदीप मिश्रा ने बताया तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]