सिलेंडर में लगी आग से मचा हड़कंप

0
130

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लगनें से घर में हड़कंप मच गया| सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पंहुची और आग अपर काबू आया |
थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी कमलेश कुमार त्रिवेदी की पत्नी दुर्गा सुबह लगभग 6:30 बजे गैस चूल्हे पर चाय बनाने गयीं थी, उसी दौरान गैस जलाते ही सिलेंडर में लगे रेगुलेंटर के पास आग लग गयी| जिसे देखकर हड़कंप मच गया| मौके पर परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गये और आग बुझानें का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नही मिली| जिसके बाद कोटेदार रमाकान्त त्रिवेदी नें दमकल को सूचना मिलने पर हरिहरपुर आईटीआई कालेज के निकट बने दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी मौके पर पंहुची और सिलेंडर को बाहर निकाला गया और उसकी आग पर काबू पाया| सिलेंडर की आग से रसोईघर में रखा कुछ सामान भी जल गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]