फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर खुर्द निवासी दिनेश कुमार छोटेलाल को कुछ दबंगों ने सिलाई के पैसे मांगने पर तमंचे की दम पर जमकर धुन दिया। घटना के सम्बंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गयी है।
[adrotate banner="3"]
दिनेश ने बताया कि गांव के ही दबंग शैतान सिंह पुत्र बृजपाल, रोहित उसकी दुकान पर आये। दिनेश की बघार नाले पर दर्जी की दुकान है। शैतान सिंह ने अपनी सिली हुई पैंट ले ली। जब पैसे मांगे तो उसने तमंचा निकालकर दिनेश की तरफ तान दिया और दिनदहाड़े जमकर मारपीट कर दी। बिना पैसे दिये रफूचक्कर हो गये। घटना के सम्बंध में दर्जी दिनेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
[adrotate banner="2"]

