फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दो दिन पूर्व काली नदी में मिली महिला के शव का पुलिस ने शिनाख्त होनें के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराया| जिसमे उसकी मौत सिर में गंभीर चोट लगनें से होना बतायी गयी है|
दरअसल कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के जनपद सीमा पर काली नदी में एक लगभग 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला था| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी थी| पुलिस ने शव को शव विच्छेद गृह में रखा दिया था| मीडिया में समाचार प्रकाशित होनें के बाद जनपद एटा के रामपुर नौगजा लुहाड़ी खेड़ा निवासी निवासी नेम सिंह पोस्टमार्टम हॉउस पंहुचे और मृतका की शिनाख्त अपनी पुत्री सोनी के रूप में की| सोनी के पिता नेमसिंह नें बताया की उन्होंने अपनी पुत्री सोनी का विवाह जनपद मैनपुरी के औछा नगला कनही निवासी अंकित पुत्र जयपाल के साथ बीते 23 मई 2019 को की थी| अंकित और उसकी माँ मौश्री, भाई बबलू व बबलू की पत्नी स्नेहलता व ससुर जयपाल सिंह, बहनोई अनमोद व अंकित की बहन सीमा देवी व महेश सिंह पुत्र जाहर सिंह दिये गये दहेज से खुश नही थे| यह लोग 5 लाख रूपये अतिरिक्त मांग कर रहे थे| सोनी के साथ आये दिन मारपीट करते थे| अतिरिक्त दहेज ना मिलने पर पुत्री की हत्या कर शव गायब कर दिया| इस सम्बन्ध में मैनपुरी के थाना औछा में प्रार्थाना पत्र दिया था| शिनाख्त होनें के बाद रविवार को पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ० सुमित शाक्य ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के सिर पर गंभीर चोट मिली है| चोट लगनें से उसके सिर की हड्डी चटकी मिली| जिसके उसकी मौत हुई| वहीं मौत 5 से 7 दिन पूर्व होना बताया गया है|
सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई थी काली नदी में मिली महिला की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


