सिपाही के कमरे से तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

0
111

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद मैनपुरी के चर्चित तिहरे हत्याकांड का आरोपी सिपाही के किराए के कमरे में सोते समय दबोच लिया गया।

[adrotate banner="3"]

किशनी थानाक्षेत्र में दो माह पूर्व तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में किशनी थानाक्षेत्र के गांव बदलापुर निवासी एक युवक अनिल भदौरिया का नाम प्रकाश में आया। अनिल विगत कई दिन से आगरा में तैनात एक सिपाही के पुलिस लाइन के निकट स्थित एक किराए के कमरे में ठहरा था। रविवार एसओजी मैनपुरी ने स्थानीय एसओजी की मदद से अनिल को दबोच लिया और उसे मैनपुरी लेकर चले गए।

 

[adrotate banner="2"]