फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक विजय यादव तो सिपाही की जाँच की बात कर ही रहे है जबकि एसटीएफ भी अब सिपाही के काले कारनामो का पर्दाफाश करने में लगी है| सिपाही के तार किस किस से जुड़े है इसकी भी जाँच की जा रही है|
एसटीएफ यह जान कर हैरान है की सेन्ट्रल जेल में बंद सुभाष ठाकुर की अन्य प्रदेशो में पेशी के दौरान पुलिस लाइन के सिपाही अनुज वर्मा की ही डियूटी क्यों लगती थी| इससे पहले उसने कितनी बार कारतूस खरीद कर कंहा-कंहा बेंचे है| सिपाही की भूमिका का पता अभी तक ना चल पाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने तय है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


