फर्रुखाबाद: सोमवार को पिटाई से छुब्ध पुलिस ने आनन् फानन में कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है| खुद पर बीती तो पुलिस की स्पीड भी खुल गयी और २४ घंटे में नतीजे भी आने लगे| सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत भिड़ौर के प्रधान राजेंद्र पाल सहित 6 नामजद ग्रामीणों व अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
कल सोमवार को पंचायत के एक मामले में थाना मऊदरवाजा के सिपाही राहुल यादव व शान मोहम्मद के साथ गांव नगला छगन में पिटाई हो गयी थी। घायल सिपाही राहुल यादव की तहरीर पर ग्राम पंचायत भिड़ौर के प्रधान राजेंद्र पाल, छगन नगला निवासी मोहरम सिंह, महेश, महेंद्र, लक्ष्मण सिंह और नानक चंद्र के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, फायरिंग कर जानलेवा हमला करने व वर्दी फाड़ देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोहरम सिंह, लक्ष्मण व महेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। मोहरम सिंह के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा भी बरामद दिखाया है| फरार ग्राम प्रधान व अन्य आरोपियों की तलाश में आज छापे मारे गए, लेकिन उनका पता नहीं चल सका| थानाध्यक्ष श्रीकांत सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।
सिपाहियों की पिटाई मामले में प्रधान सहित 6 फंसे, 3 गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


