फर्रुखाबाद: सिटी मजिस्ट्रेट भगवानदीन वर्मा ने नेकपुर स्थित भगवती फूड प्रोडक्टस फैक्ट्री में छापा मारकर सोयाकचरी के सेम्पुल लिये।
[adrotate banner="3"]
सिटी मजिस्ट्रेट भगवानदीन ने शनिवार को शाम 5 बजे फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर में दिनेश कटियार की सोया फैक्ट्री में छापा मारा। उन्होंने दिनेश कटियार से पूछताछ की तो दिनेश ने बताया कि फैक्ट्री उसके बेटे के नाम से चल रही है। उन्होंने चावल व तैयार सोया कचरी के पैकिटों को सेम्पुल के लिए ले लिया। साथ में पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी जे एस वर्मा ने सोया व चावल के नमूने लिये।
[adrotate banner="2"]


