सिचाई विभाग कर्मचारी के घर पांच लाख की चोरी

choriफर्रुखाबाद: बीती रात चोरो ने कानून व्यवस्था को एक अध्याय और सौप दिया| चोरो ने दो कमरों का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये के नकदी जेबरात चोरी कर लिये| पुलिस के घटना की सूचना पर मौके पर पंहुचकर जाँच की| चोरी के सम्बन्ध में शहर कोतवाली में तहरीर दी गयी है|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलपुरा निवासी मनोज दीक्षित सिचाई विभाग छिवरामऊ कन्नौज में तैनात है| वह अपने बड़े भाई सर्वेश के साथ सयुक्त रूप से रह रहे है| बीती रात मनोज अपनी पत्नी क्षमा दीक्षित व सर्वेश अपनी पत्नी शोभा बच्चो के साथ पूरा परिवार छत पर सो रहा था| चोरो ने देर रात छत के रास्ते में नीचे आकर कमरे दोनों भाईयो के कमरों का ताला तोडा जिसके बाद कमरे में रखी छिपी हुई चाबी निकाल कर अलवारी का ताला तोडा और उसमे रखे लाखो रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ली और मेन गेट खोलकर बाहर निकल गये|
सुबह तकरीबन चार बजे मनोज जब नीचे आये तो उन्होंने कमरे का सामान अस्त-व्यस्त देखा और परिजनों को सूचना दी| जिससे घर में भगदड़ मच गयी|
मनोज ने चोरी की जानकारी तिकोना चौकी प्रभारी को दी| पुलिस ने मौके पर आकार घटना क जाँचपड़ताल की| घटना के सम्बन्ध में मनोज ने कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिये तहरीर दी|