रिटायर्ड दरोगा ने पुत्रबधु को जलाने का किया प्रयास

0
206

upp345फर्रुखाबाद:शहर क्षेत्र के मोहल्ला सुनार गली निवासी संजू यादव की पत्नी मंजू पर उसके ही ससुर ने जान से मारने के लिये मिटटी का तेल छिडक कर आग लगाने का प्रयास किया| पीड़ित पक्ष कोतवाली पंहुचा| पुलिस घटना की जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="3"]

पीड़ित संजू यादव ने कोतवाली में बताया की उसकी माँ बचपन में ही मर गयी थी| तभी पिता ने 1982 में दुसरा विवाह इटावा जसंमंतनगर सिसिहार निवासी महिला रमा यादव से कर ली थी| रमा के दो पुत्र है| जिसमे से एक वर्तमान में फिरोजाबाद में पीसीएफ में अधिकारी है| जबकि दुसरा मर्चेंट नेवी में है|
पिता सात मई 2010 को शहजंहापुर के थाना कांठ से दरोगा के पद से सेवा निवृत हुये है| पिता उसकी पत्नी पर भी गलत जगर रखते है| शनिवार को सुबह पिता अचानक गाली गलौज करने लगे और जब विरोध किया तो अपनी राइफल को निकाल लाये| तभी उन्होंने अचानक मंजू के ऊपर खेत में सिचाई के लिये रखा मिटटी का तेल छिड़क दिया| पिता को आक्रोशित देख पति-पत्नी कोतवाली पंहुचे| महिला के ऊपर मिटटी का तेज पड़ा होने से पुलिस के कान खड़े हो गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="2"]