सिकत्तरबाग ब्रह्मकुमारी आश्रम जांच करने गये प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नोकझोंक

0
121

FARRUKHABAD : बीते वर्ष नाबालिग लड़कियों को गायब कर देने के मामले में चर्चा में रहा सिकत्तर बाग स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम पर प्रशासन की नजर फिर टेड़ी हो गयी है। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी जांच के लिए आश्रम पहुंचे तो आश्रम की कुछ महिलाओं ने उन्हें अंदर जाने से रोक लिया। जिससे अधिकारियों और महिलाओं के बीच तीखी झड़प हो गयी।prabhu nath

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ व क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह शासन द्वारा गठित कमेटी में सम्मलित हैं। शासन द्वारा सिकत्तर बाग ब्रह्मकुमारी आश्रम की जांच आयी थी। जिसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, समाज कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष सुभद्रा  वर्मा शनिवार दोपहर सिकत्तर बाग आश्रम पहुंचे। लेकिन मौके पर मिली सिकत्तर बाग आश्रम की सेविका सारदा ने प्रशासनिक अधिकारियों को आश्रम के अंदर घुसने से रोक दिया। जिस पर अधिकारियों के साथ आश्रम की महिलाओं की तीखी नोकझोंक हो गयी। अंत में अधिकारी आश्रम के बाहर से ही जांच पड़ताल की खानापूरी कर लौट आये।

आश्रम में नाबालिग लड़कियों की पड़ताल करनी थी। लेकिन मौके पर पूरे आश्रम में 15 महिलायें ही मिलीं।eeswreey viswa vidyalay

[adrotate banner="2"]