‘साहब’ बन गए कन्हैया, 2 DSP, 100 पुलिसकर्मी चल रहे साथ

0
145

DELHI, INDIA MARCH 04: President Kanhaiya Kumar during the press conference at JNU campus in New Delhi.(Photo by Qamar Sibtain/India Today Group/Getty Images)पटना:जेएनयू विवाद से चर्चा में आए जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया पर बिहार की नीतीश सरकार खासी मेहरबान दिख रही है। बिहार में कन्हैया के साथ चल रहा सुरक्षा काफिला देखकर बड़े बड़े नेता भी शरमा जाएं। कन्हैया के साथ सुरक्षाकर्मियों की फौज लगी हुई है।

[adrotate banner="3"]

कन्हैया को बिहार में VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। कन्हैया को जबरदस्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उसकी सुरक्षा व्यवस्था में 2 डीएसपी रैंक के अधिकारी, कई इंस्पेक्टर और 100 की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए वज्र वाहन, एम्बुलेंस भी काफिला में शामिल है।जेएनयू विवाद से चर्चा में आए जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया पर बिहार की नीतीश सरकार खासी मेहरबान दिख रही है। बिहार में कन्हैया के साथ चल रहा सुरक्षा काफिला….

बता दें कि भारत विरोधी नारों के आरोप में जेल जा चुका कन्हैया देश भर में दौरा कर रहा है। इस दौरान हैदाराबाद और नागपुर में कन्हैया पर चप्पल भी उछाली गई। दो महीनों के दौरान कन्हैया ने हैदराबाद, नागपुर, मुंबई और पुणे में छात्रों को संबोधित किया है। कुछ दिन पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर भी उसकी एक शख्स से झड़प हुई थी।

[adrotate banner="2"]