सावधान:पानीपुरी खाने से हो सकती घातक बीमारियाँ!

FARRUKHABAD NEWS FEATURED जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) रोडसाइड या किसी पॉश शॉप में अगर आप भी मुंह खोलकर पानीपुरी का शौक फरमाते हैं तो आपके लिए बेहद बुरी खबर है। आपकी पानीपुरी आपको बीमार कर रही है। इतनी भयंकर बीमारी दे सकती है कि आप सहन नहीं कर पाएंगे।
जनपद में पानीपुरी यानी गोलगप्पे की हजारों की संख्या में ठेली मिल जायेगी| कभी इनका नमूना खाद्य सुरक्षा विभाग ने नही भरा| लेकिन यह कटू सत्य है कि गोलगप्पे विक्रेता आपको दोने में बीमारी परोस रहे है| इसके अन्य खतरों से तो अभी आप दो चार हुए ही नहीं हैं।कैंसर, नाम तो सुना ही होगा आपने। पानीपुरी नाम तो इसका भी सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी जाना कि इन दोनों का कनेक्शन कितना गाढ़ा है। सकते में आ जाएंगे जब पता चलेगा बार बार पानीपुरी खाकर कैसे आप दे रहे हैं इस भयंकर बीमारी को निमंत्रण।
क्या और कैसे होती हैं बीमारियां
पानीपुरी का लिवर पर असर खतरनाक है : जहां इसके नाम से ही आपके मुंह में पानी आता है वहीं आपके लिवर को डैमेज करती है पानीपुरी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अधिकतर पानीपूरी वाले बासी मावे और आर्टिफिशयल रंग मिलाकर हरा, टेस्टी, चटखारेदार पानी आपको परोसते हैं। आपकी आंतों के लिए ये बहुत ज्यादा हानिकारक है।
कैंसर को कैसे हैं खुला निमंत्रण : आपको दी जानी वाली पानीपुरी की ठेलों पर बनाई जाने वाली प्रक्रिया ही ऐसी है कि इसमें गंदगी की भरमार रहती है। जब ठेले वाला पूरा हाथ पानी में डालता है तो सोचिए कितनी गंदगी इस पानी में मिलती रहती है। इससे आपको आंतों में इंफेक्शन और पेट सम्बन्धी कई बीमारियाँ के साथ ही कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
पानी को बनाने का तरीका सबसे खतरनाक है : धनिया, पुदीना, चटनी के स्थान पर पानी में आर्टिफिशयल रंग और बासी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इतना सारा पानी बनाने के लिए और इतने कम दाम में कोई भी असली चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। ये बाजारू कलर आपके शरीर में जमते रहते हैं और कैंसर की वजह बन सकते हैं।
ब्लडप्रेशर बढ़ना : अगर आप ब्लडप्रेशर के मरीज हैं तो पानीपुरी न खाएं। पानी पूरी के पानी में बहुत ज्यादा नमक क इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपके शरीर को नुकसान होता है। साथ ही पूरी को कई बार इस्तेमाल किए गए तेल में तला जाता है जिससे आपको नुकसान होता है।
नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० हरिदत्त द्विवेदी ने बताया कि गोलगप्पे सेहत बिगाड़ सकते है| इसके पानी में मिलाये जाने वाले आर्टिफिशयल रंग आँतों से सम्बन्धित गम्भीर बीमारी डायरिया,अल्सर आदि होने की सम्भावना को बढ़ा देते है| इसके साथ ही आंतो के साथ ही लीवर को भी डैमेज कर सकते है| इसके साथ ही जादा गोलगप्पे खाने से अन्य गम्भीर बीमारी भी हो सकती है| इस
लिए इसे खाने से बचना चाहिए

जिला अबहित अधिकारी सतीश चन्द्र ने बताया कि गोलगप्पे में यदि घातक कैमिकल मिलाया जाता है तो नमूने लिये जायेंगे| नमूने जाँच के लिये भेजे जायेंगे| यदि जाँच में पुष्टि हुई तो कार्यवाही होगी| गोलगप्पे में खाद्य सामिग्री या खाद्य रंग भी यदि मात्रा से अधिक मिला पाया गया तो सेहत खबर करता है|