सर्व समाज के 89 जोड़ों का मिलन

0
166

FARRUKHABAD : एमएलसी मनोज अग्रवाल एवं पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की ओर से छठा सामूहिक विवाह समारोह मधुर मिलन गेस्ट हॉउस मे आयोजित किया गया। जिसमे 82 हिन्दू जोड़ों के विवाह एवं मुस्लिमों के 7 निकाह सम्पन्न हुये।SAMUHIK VIVAH SAMAROH MANOJ AGRAWAL
बीते कुछ वर्षों से मनोज अग्रवाल द्वारा बड़े पैमाने पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी मनोज अग्रवाल द्वारा सामूहिक विवाह समारोह गत वर्षों की भांति धूमधाम से सम्पन्न कराया। विभिन्न समाजो मे जाटव 25, बाथम 18, भुर्जी 8, शाक्य 6, कठेरिया 3, लोधे 2, कोरी 3, बैश्य 2, ब्राह्मïण 2, ठाकुर 2, बढ़ई 2, दिवाकर 2, तेली राठौर 2, सविता 1, नट 1, बहेलिया 1, यादव 1, कायस्थ 1 तथा मुस्लिम समाज के 7 निकाह सम्पन्न कराये गये। एमएलसी मनोज अग्रबाल ने बताया सभी वर  बधूओ को यथा योग्य दहेज का सामान भी दिया जा रहा है। जिससे नवदम्पतियों का एक नया संसार आबाद हो सके।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]MANOJ AGRAWAL SAMUHIK VIVAHA SAMAROH

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि पहले तो जोड़े ऊपर वाला बनाता है, लेकिन उन जोड़ों का वास्तविक जीवन विवाह के बाद ही शुरू होता है। हमें अपने संस्कारों को ध्यान में रखते हुए दाम्पत्य जीवन का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान एमएलसी मनोज अग्रवाल, एमएलसी सतीश जाटव, ठाकुर जयवीर सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामआसरे दीक्षित निराला राही ने किया। BHEED

[adrotate banner="2"]