सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का होगा पुरस्कार वितरण

0
171

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित हो चुकी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | संगठन नें पूरी तैयारी कर ली है |
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभात अवस्थी नें आवास विकास स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 11 फरवरी को पांचाल घाट पर रेड रोज पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | उन्होंने बताया कि पहली बार एसोसिएशन की तरफ से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था | 12 सौ बच्चों नें आवेदन किया था जिसमे से 1 हजार बच्चो नें प्रतियोगिता में भाग लिया | इसके बाद संगठन खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम करानें की तैयारी में है| एसोसिएशन का प्रयास है कि शिक्षा को संस्कारी कैसे बनाएं इसके प्रयास में है|
इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष देव कुमार शर्मा, संयोजक मुन्ना लाल तिवारी, नवनीत मिश्रा, मुकेश राठौर आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]