सामाजिक समरसता को बढ़ाता है खिचड़ी भोज

0
121

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सूर्य नमस्कार और खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। इसमें स्वयं सेवकों के अलावा बड़ी संख्या में बच्चों व महिलाओं ने भी भाग लिया। इसके अलावा कुछ राजनैतिक हंस्तियां भी अपनी खिचड़ी पकाने के लिए भोज में पहुंची| कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. हेडगेवार व सदाशिव गोलवलकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
शहर के आवास विकास शिवाजी पार्क में शिवाजी शाखा के द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया| जिसमे पहले बौद्धिक विचार रखते हुए मकर संक्रांति पर्व के महत्व को समझाया गया। इसके बाद ध्वज प्रणाम कर खिचड़ी भोज का आयोजन भोजन मंत्र के साथ शुरू हुआ| आगंतुकों नें देशी घी पड़ी खिचड़ी के साथ ही गजक, चटनी का भी आनन्द लिया| डॉ० सुबोध वर्मा नें कहा कि कहा कि समाज में एकरूपता बनाए रखने को मकर संक्रांति का पर्व महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक जागृति आती है।
आरएसएस के जिला संचालक डॉ. सुबोध वर्मा, सह जिला संचालक विरेन्द्र मिश्रा, डॉ० अजय सिंह पटेल, नवींन कटियार, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, दुघ्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख बब्बन दुबे,डॉ० अबिनाश पाण्डेय, सत्यवृत पाण्डेय आदि रहे|
बब्बन के संघ की खिचड़ी खाने से लगा राजनैतिक तड़का
मोहम्मदाबाद व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे के आरएसएस के खिचड़ी भोग में शामिल होनें से राजनैतिक पतीली में चर्चा के चाबल पकनें शुरू भी हो गये है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]