सामाजिक संगठनों ने की भ्रष्ट लेखपाल की गिरफ्तारी की मांग

0
115

FARRUKHABAD : एसडीएम सदर राकेश पटेल पर झूठा आरोप लगवाने वाले लेखपाल प्रवेश तोमर के खिलाफ जनपद के आधा दर्जन संगठनों ने जंग छेड़ दी है। सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर भ्रष्टाचारी लेखपाल प्रवेश तोमर को गिरफ्तार किये जाने की मांग की है।a k sachan

[adrotate banner="3"]

सामाजिक संगठनों द्वारा कहा गया है कि लेखपाल प्रवेश सिंह तोमर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी है। शहर क्षेत्र में तैनाती के दौरान लेखपाल प्रवेश सिंह तोमर की कारगुजारियां छिपी नहीं रहीं। जमीनों पर कब्जा, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को कराने वाले लेखपाल ने हमेशा कन्या विद्याधन, प्रमाणपत्रों में धन उगाही कर गरीबों, लाचार लोगों का शोषण किया है। बिना अनुमति विदेश यात्रा कर शासन व कानून का खुला मजाक बनाया। प्रवेश सिंह तोमर पहले भी कई मामलों में चर्चित रहा है। अधिवक्ताओं ने भी एकजुट होकर लेखपाल तोमर के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]advocate

सामाजिक संगठन सरदार पटेल युवा मंच, यूथ अगेंस्ट करप्शन, भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति, कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा मांग की गयी कि विवादित एवं चर्चित लेखपाल को भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के मामले में तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। यदि प्रशासन/पुलिस ने इस मामले में ढिलाई बरती तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

[adrotate banner="2"]