फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ की एक बैठक हुई। बैठक में मुस्लिम महासंघ के साबिर हुसैन को शहर अध्यक्ष व मोहम्मद यूसुफ को शहर महामंत्री सर्व सम्मति से चुना गया। संगठन ने उनसे मुस्लिम महासंघ की शहर कमेटी शीघ्र गठित करके मुस्लिम समाज के हित में कार्य करने की बात कही।
[adrotate banner="3"]
साबिर हुसैन व मोहम्मद यूसुफ अन्सारी के मनोनयन पर ताहिर हुसैन सिद्दीकी, मो0 यूनुस अंसारी, मो0 उमर खां, तौकीर मोहम्मद खां, अताउल हक कशफी, आदिल कामरान डब्बू, विजय मिश्रा, राघवेन्द्र रामू, रानू शुक्ला, जावेद उस्मानी, अलीम भाई, अफजल हुसैन, राजकुमार सिंह राठौर ने सहमति व्यक्त करते हुए उन्हें बंधाई दी। इस दौरान संगठन कार्यकर्ताओं ने उनसे उम्मीद जतायी कि वे संगठन के कार्यों व वादों पर खरे उतरेंगे।
[adrotate banner="2"]


