साधुओ ने की जेल में अजय राय से मुलाकात

0
136

KANGRES DINESH, KAUSHLENDR, SHUBAHMफर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से सेन्ट्रल जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बंद बनारस के विधायक अजय राय से साधुओ ने मुलाकात की|
सेन्ट्रल जेल में स्वामी सत्यस्वरूपा नन्द ब्रह्मचारी( दयालू जी) , उदितानन्द ब्रह्मचारी आदि साधु बनारस से विधायक अजय राय से मुलाकात करने पंहुचे| उन्होंने काफी समय तक विधायक से वार्ता की | जेल से बाहर आने के बाद साधुओ ने बताया की वह जेल में बंद विधायक अजय राय को व्यवस्था को देखने आये थे| विधायक के प्रति सरकारों का सौतेला रबैया रहा है| उनके जेल जाने से प्रतिकार यात्रा में आये सभी साधुओ को काफी धक्का लगा है|

[adrotate banner="3"]

इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, बनारस नगर निगम के पूर्व सभापति सुरेश राम, पूर्व महामंत्री युवक कांग्रेस स्वतंत्र मिश्रा, पन्ना राज धर, जिलामहामंत्री दिनेश अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवम् तिवारी आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]