FARRUKHABAD : कोटा चयन के विवाद में पुलिस द्वारा पकड़ कर लाये गये तीन ग्रामीणों को छुड़ाने के लिए दर्जनों लोग मऊदरवाजा थाना
पहुंचे और घेराव कर दिया। मौके की नजाकत को देख थाना पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा।
[adrotate banner="3"]
पुलिस द्वारा घटना स्थल से राजेन्द्र पुत्र धर्मपाल चौहान निवासी भीकमपुरा, अनिल पुत्र सोनपाल व भजनलाल शाक्य को हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस तीनो आरोपियों को थाने ले आयी थी। तभी तीनो आरोपियों के साथी ग्रामीण थाने का घेराव करने के लिए पहुंच गये। दर्जनों महिलायें भी थाने आ धमकीं। थाने का घेराव की स्थिति बनते देख पुलिस ने भीड़ पर लाठियां पटक कर खदेड़ दिया। बमुस्किल थाने को खाली कराया जा सका। देर रात तक मऊदरवाजा थाना छावनी में तब्दील रहा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]

