[adrotate group="2"]
[adrotate group="2"]
Home FARRUKHABAD NEWS सातों चरण में होगा यूपी में मतदान,पहला चरण 11 अप्रैल

सातों चरण में होगा यूपी में मतदान,पहला चरण 11 अप्रैल

0
168

लखनऊ:लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सात चरण में होने वाले चुनाव में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। मतगणना 23 मई को एक साथ होगी।

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मतदान पहले से सातवें चरण तक होगा। पहले चरण में 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को आठ सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में 23 अप्रैल को दस सीटों के मतदाता अपना-अपना वोट डालेंगे। यूपी में चौथे चरण में 29 अप्रैल को 13 लोकसभा सीट पर मतदान होगा। पांचवें चरण में छह मई को 14 सीट के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद होगा। उत्तर प्रदेश में छठें चरण में 12 मई को मतदान होगा। इस चरण में 14 सीट पर मत पड़ेंगे। सातवें तथा अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीट पर मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 मार्च होगी।
देश में सात चरण में लोकसभा के चुनाव की तारीख आज निर्वाचन आयोग ने की है। इसी के साथ ही आज से आदर्श आचार संहिता लग गई है। पहले चरण में 11 अप्रैल, दूसरे चरण में 18 अप्रैल, तीसरे चरण में तीसरे चरण में 23 अप्रैल, चौथे चरण में 29 अप्रैल, पांचवें चरण में छह मई, छठें चरण में 12 मई और सातवें चरण में 19 मई को मतदान होगा। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होगा।
दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर, चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर, पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर, छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर तथा सातवें व अंतिम चरण में 8 राज्यों की 29 सीटों पर मतदान होगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]