सातनपुर मंडी में आलू के भाव में उछाल, किसानों को राहत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में 2 जनवरी को आलू के भाव में 30 रुपये प्रति कुंतल की तेजी दर्ज की गई। मंडी में आलू की ज्यादातर खरीदारी 451 से 611 रुपये प्रति कुंतल के बीच हुई, जिससे किसानों के चेहरों पर कुछ राहत नजर आई। बीते दिनों की तुलना में भाव बेहतर रहने से मंडी में आवक भी संतोषजनक रही।
मंडी सूत्रों के अनुसार आज भी आलू की आमदनी 80 मोटर से अधिक रही। हालांकि आवक अधिक होने के बावजूद मांग बनी रहने से दामों में गिरावट नहीं आई। व्यापारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और आवक इसी तरह नियंत्रित रही तो आने वाले दिनों में भाव स्थिर रहने की संभावना है, जिससे किसानों को और लाभ मिल सकता है।