साढू की बहन व प्रधान सहित पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज

0
173

jbr singhफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्जी दरौरा निवासी 40 वर्षीय जबर सिंह यादव पुत्र छबिनाथ सिंह का किसी वजनदार चीज से सर कुचकर हत्या कर दी| उसका नग्न शव मक्के के खेत में बरामद हुआ था| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजने के साथ ही साथ मृतक के भाई अजीत सिंह कि तहरीर पर प्रधान व साढू की बहन सहित पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है|

[adrotate banner="3"]

मृतक के भाई अजीत सिंह ने दी गयी तहरीर में साढू की बहन पिंकी पुत्री रामगोपाल पर आरोप लगाया कि उसका चालचलन ठीक नही था| परिजनों के कहने पर भाई जबर सिंह ने उसका विवाह बीते 11 जुलाई को जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तलैया नगला निवासी युवक से करा दिया था| जिससे पिंकी रंजिश मानती थी| बीते 15 दिन पूर्व पिंकी ने जबर सिंह को जबरन विवाह कराने के आरोप के चलते जान से मारने की धमकी दी थी| अजीत का आरोप है कि उसकी पिंकी और उसके साथ प्रधान पप्पू पुत्र गयाप्रसाद निवासी बहोरनपुर टप्पा हबेली, पिंकी का प्रेमी मंक्कूनगला निवासी रंजीत पुत्र कुंबरपाल, खुटा देव निवासी गुड्डू यादव पुत्र रामविलास व नरेश दिवाकर पुत्र रोशन लाल पर मिलाकर पहले हत्या करने बाद में शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया है| इसके साथ ही साथ 10 हजार रुपये और राइफल का लाइसेंस भी गायब होने का आरोप जड़ा गया|

पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 147,302,201,34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="2"]