साक्षी महाराज बोले, कहा- आजम खान की आतंकवादियों से सांठगांठ

0
231

sakshiनई दिल्ली:उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। आजम खान पर पलटवार करते हुए उन पर आतंकवादियों से सांठगाठ का आरोप लगा डाला। साक्षी महाराज ने आजम खान पर हमला बोलते हुए कहा कभी कभी लगता है कि आजम खान की आतंकवादियों से सांठ गांठ है।

[adrotate banner="3"]

आजम ने साक्षी महाराज को अल कायदा द्वारा मिली धमकी पर कहा था कि अलकायदा साक्षी महराज का क्या करेगा, इस बयान पर पलटवार करते हुए साक्षी महाराज ने कहा है कि मुझे लगता है कि अल कायदा की लिस्ट किसे मारना हैं और किसे नहीं मारना है, आजम खान साहब बनाते हैं।

साक्षी महाराज ने कहा कि अलकायदा किस-किस का क्या-क्या करेगा इसकी जानकारी जरूर आजम खान साहब को होगी। साक्षी महाराज ने आजम खान के उस बयान पर भी निशाना साधी जिसमें उन्होंने कहा था कि पेरिस आतंकी हमले को एक्शन का रिएक्शन कहकर जस्टीफाई किया था। इस मामले में उन्होने आजम खान पर कार्रवाई की भी मांग की।वहीं साक्षी महाराज ने अवॉर्ड वापसी के मुद्दे पर कहा कि मुझे लगता है कि जिन लोगो की पात्रता नहीं थी और कांग्रेस के आशीर्वाद से जिन्होंने ये पदक प्राप्त कर लिए, अब लौटा रहे हैं ये अच्छी बात है।

[adrotate banner="2"]