साइड ना देने के विवाद में रोडबेज चालको में मारपीट

0
156

FRHAD1234फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे पर चालको में जमकर मारपीट हो गयी| जिसके बाद पंहुची पुलिस ने मामले को रफा-दफा करा दिया|

[adrotate banner="3"]

शहजहांपुर डिपो के चालक फैय्याद पुत्र आरिफ निवासी गर्रा शहजहांपुर के साथ लाल दरवाजे पर स्थित रोडबेज के बस अड्डे पर बस को साइड ना देने के चक्कर में फर्रुखाबाद डिपो के बस चालको से विवाद हो गया| विवाद के बाद जमकर मारपीट भी हुई| जिसके बाद जमकर पिटे चालक फैय्याद ने आक्रोशित होकर बस मुख्य मार्ग की सड़क पर लगा दी| मारपीट की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज कादरी गेट फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने मामले को शांत किया|

चौकी इंचार्ज ने बताया की चालक आपस में भीड़ गये थे| जिसके बाद चले गये अभी तहरीर नही मिली है|

[adrotate banner="2"]