साइकिल सवार पीआरडी जवान को बसने कुचला

0
122

फर्रुखाबाद : बीती शुक्रवार की देर रात थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव बरतल निवासी भगवान स्वरूप को बस ने कुचल दिया| जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया|
बीती देर रात पीआरडी जबान भगवान स्वरूप साइकिल से जा रहे थे| तभी जसमई दरवाजा के निकट बरातियों से भरी बस की टक्कर से मौत हो गई थी। शनिवार को उनके पुत्र ह्रदेश कुमार को तहरीर पर पुलिस ने बस चालक जनपद एटा थाना अवागढ़ के गांव वृंदावन निवासी सुरेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| वही आरोपी चालक सुरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]