साइकिल में टक्कर लगने से हुए विवाद में मारपीट व फायरिंग

0
140

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारी निवासी 14 वर्षीय फरमान पुत्र इरशाद हुसैन को देर शाम नाला मछरट्टा के पास दो बाइक सवार दबंग युवकों ने मोटरसाइकिल की साइकिल में टक्कर लगने के विवाद में फरमान के साथ जमकर मारपीट की व कई राउंड हवाई फायरिंग कर फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

युवक फरमान ने बताया कि वह नाला मछरट्टे से बर्फ लेकर मनिहारी में कच्ची बर्फ बेचता है। देर शाम वह अपनी साइकिल से बर्फ की सिल्ली लादकर वापस आ रहा था। तभी दो बाइकों पर सवार होकर दबंग जीतू कबाड़ी, कल्लू, नन्हें पपड़ी वाले का लड़का व एक अन्य युवक निवासी नाला मछरट्टा ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मैं गिर गया। जीतू व मुझसे कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दबंगों ने जमकर मारपीट की। युवकों ने तमंचे निकालकर जमकर हवाई फायरिंग की।
फायर की आवाज से क्षेत्र में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने नन्हें पपड़ी वाले को हिरासत में ले लिया। फिलहाल कोतवाली में मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

[adrotate banner="2"]