फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साइकिल मिस्त्री ने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। परिवार के लोग कमरे में गए तो शव लटका देखकर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी 43 वर्षीय संजीव कुमार बाथम साइकिल मिस्त्री का काम करता था। वह ज्यादातर दुकान पर ही रहता था। गुरुवार सुबह वह दुकान से घर आया और चुपचाप सीधे कमरे में चला गया। परिवार के लोग समझे नींद होगी, इस कारण सोने गए हैं। संजीव कुमार ने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पत्नी श्यामा देवी कमरे में चाय लेकर गई तो देखा पति फंदे पर लटक रहा है। यह देखकर वह रोने बिलखने लगी। उसकी आवास सुनकर परिवार के अन्य लौग मौके पर पहुंचे। शव को लटका देखकर परिजन रोने बिलखने लगे। इससे आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पड़ोसी मधुर कटियार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी श्यामादेवी ने बताया कि उसके दो बेटी और दो बेटा है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
साइकिल मित्री ने फांसी लगाकर दी जान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


