सांसद ने एसपी विजय यादव को कहा “पप्पू”

0
109

MUKESH RAJPUTफर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत ने पुलिस अधीक्षक विजय यादव को पप्पू कहा है| वे विकलांगो के उपकरण वितरण की एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे| उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था पर नाराजगी जतायी और कहा कि जब उनके लोग ही सुरक्षित नही है तो जनता कि सुरक्षा वह कैसे कर लेगे| पुलिस केबल कमजोरो पर ही अपना डंडा चला रही है|

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुये सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जनपद में भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम के द्वारा आयोजित विकलांग जन उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा| जिसके लिये 12 जनवरी कि तारीख निर्धारित कि गयी है| उन्होंने बताया कि समारोह के लिये सातनपुर मंडी के सामने मैदान को चुना गया है| इस वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री थापर चन्द्र गहलोत के द्वारा होगा| उन्होंने बताया जनपद में हो रहे इस कार्यक्रम 40 ट्रक उपकरण आ गये है| जिन्हें कुल 16 सौ 78 विकलांगो में वितरित किये जायेगे|

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री अग्रसेन राजपूत व कायमगंज से मनोज गंगवार को जेल भेजेने पर आपति जतायी| उन्होंने कहा की प्रदेश में गुंडा राज चल रहा है| गरीबो व कमजोरो पर पुलिस कार्यवाही कर रही है| जबकि जनपद में तो खुद पुलिस ही अब सुरक्षित नही रही| जनपद में केबल यादवो पर ही पुलिस खुश है अन्य वर्गो के लोगो पर अत्याचार किया जा रहा है| उन्होंने इसके विरोध में 13 जनवरी को जेल भरो आन्दोलन करने की बात कही|
भाजपा जिला महामंत्री विमल कटियार ने पुलिस अधीक्षक को अपने निशाने पर लिया उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक सपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, नगर महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा, जिला मिडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]