सांसद के प्रयास से जिले को मिले एक सैकड़ा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

0
140

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना काल में जिस तरह लोगों को आक्सीजन की किल्लत उठानी पड़ी उससे आने वाली तीसरी लहर में निजात जरुर कुछ राहत मिलेगी| सांसद के प्रयास पर जिले को एक सैकड़ा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिल गये है|
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के निजी सचिव अनूप मिश्रा नें बताया कि सांसद नें निति आयोग के सलाहकार सुधेंदु जे सिन्हा को बीते अप्रैल माह में पत्र लिखकर 100 आक्सीजन कंसंट्रेटर और 100 जम्बो सिलेंडर की मांग की थी| जिसको संज्ञान में लेकर जिले को 100 आक्सीजन कंसंट्रेटर मंजूर कर दिये गये|  प्रबंध निदेशक उ.प्र. चिकित्सा आपूर्ति निगम कंचन वर्मा से निजी सचिव अनूप मिश्रा से वार्ता कर जल्द आपूर्ति दिये जानें के लिए कहा है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]