सांसद के आवास पर आये ठेकेदार को दबंगों ने पीटा, लूट का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: झगड़े के विवाद में पंचायत करने सांसद आवास पर आये ठेकेदार को कुछ दबंगों ने जमकर लहुलुहान कर दिया | पुलिस ने घायल ठेकदार का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया| वही घायल ने पुलिस को तहरीर भी दी| ठेकेदार ने लूट का भी आरोप लगाया है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतवाली कायमगंज के चिलांका निवासी ठेकेदार गौरव गंगवार का गाँव के ही राजीव पुत्र सूबेदार से विवाद चल रहा है| विवाद में समझौता के लिए दोनों पक्षों को सांसद के आवास पर बुलाया गया था| दोपहर बाद गौरव सांसद आवास के बाहर पानी पीने के लिए निकला तो तकरीबन 10-12 लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी | जिससे अफरा-तफरी मच गयी| मारपीट में गौरव के गंभीर रूप से चोट आयी| सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल के बाद गौरव का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया| ठेकेदार ने पर्स और सोने की चेन लूट लेनें का आरोप लगाया है|
आईटीआई चौकी इंचार्ज रामकेश ने बताया कि घायल ने तहरीर दी है|जाँच की जा रही है| जाँच बाद कार्यवाही की जायेगी|