सहकारी समिति कर्मचारी संघ का 17वें दिन भी धरना जारी

0
95

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पूर्ण तालाबंदी के साथ चल रहा धरना प्रदर्शन आज 17वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी न्योचित मांगें नहीं मानी जातीं तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखा जायेगा।

[adrotate banner="3"]

उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेशचन्द्र यादव के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन को शनिवार को 17 दिन भी तालाबंदी के साथ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रखा गया। जिला मुख्यालय विकास भवन पर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने पुनरावृत्ति करते हुए कहा कि शासन जब तक कर्मचारियों की सभी मांगों को नहीं मानता तब तक कर्मचारी इसी तरह से धरना व तालाबंदी जारी रखेंगे, जो अनिश्चितकालीन है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेशचन्द्र यादव,  जिला महामंत्री सत्येन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार द्विवेदी, योगेन्द्र सिंह यादव, राजीव दुबे, निर्मल यादव, प्रेमसागर, रामबीर सिंह, मानसिंह वर्मा आदि कर्मचारी धरने में मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]