सहकारी संघों के चुनाव में 17 पर बीजेपी व तीन पर सपा निर्विरोध

0
118

फर्रुखाबाद: जिला सहकारी संघों के अध्यक्षों के चुनाव में कुल 20 में से 17 पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है| जबकि समाजवादी पार्टी केबल तीन पर ही अपना कब्जा कायम रख सकी|
शनिवार को हुये सहकारी संघ के अध्यक्षों के मतदान के दौरान बीजेपी के बढ़पुर संघ पर ममता वाजपेयी, फतेहगढ़ संघ पर बीजेपी जिला महामंत्री व सहकारिता चुनाव के जिला प्रभारी विमल कटियार की पत्नी रीना कटियार, कमालगंज योगेश सिंह,जहानगंज रामेन्द्र सिंह, मदनपुर कुशुम देवी, गैसिंगपुर पर शीलम सिंह, खिमसेपुर पर रावेन्द्र पाल,नबावगंज कमल भारद्वाज, शमसाबाद श्याम सिंह शाक्य, चिलसरा धनपाल सिंह, कंपिल मीरा सिंह, बरखेडा नीरज कुमार, शिवारा प्रदुम सिंह, अमृतपुर रमाकांती द्विवेदी, खंडौली सुदेश त्रिवेदी, राजेपुर रविन्द्र सिंह व पखना से ग्रीश दुबे बीजेपी के पक्ष में निर्विरोध अध्यक्ष बने |
वही समाजवादी पार्टी के समर्थन में सहकारी संघ सिरोली से सतेन्द्र सिंह यादव निर्विरोध निर्वाचित हुये| इसके साथ ही मोहम्मदाबाद व मंझना में भी सपा समर्थक सहकारी अध्यक्ष बने|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]