सहकारिता विभाग में हुए गवन के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आयी इंस्पेक्टर बैरंग लौटी

0
110

फर्रुखाबाद: आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा कानपुर से आयीं निरीक्षक के अलावा अन्य टीम सहकारिता विभाग में हुए गबन के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बैरंग वापस लौट गयी।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2010 में सहकारिता विभाग राजेपुर में गवन के आरोप में शहर क्षेत्र के सातनपुर निवासी रविनाथ सिंह पुत्र गेंदालाल यादव तत्कालीन सहायक सचिव सहकारिता व राजेपुर क्षेत्र के सलेमपुर निवासी महेन्द्रपाल सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह के खिलाफ गबन के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 316/10 धारा 409 आईपीसी के तहत राजेपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान निरीक्षक ममता विद्यार्थी के सुपुर्द की गयी थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को जनपद पहुंची  निरीक्षक ममता विद्यार्थी दोनो आरोपियों को नहीं पकड़ सकीं और शहर कोतवाली में जीडी पर तस्करी दर्ज कर वापस लौट गयीं।

[adrotate banner="2"]