ससुराल पहली विदा की रस्म पूरी करने गये युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

0
107

FARRUKHABAD : कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर ढिलावली अपनी ससुराल में पहली विदा की रश्म पूरी करने गया एक युवक की वापस बाइक से आते समय कार की टक्कर से मौत हो गयी। युवक की 21 मई को ही शादी हुई थी।

[adrotate banner="3"]

accidentजनपद एटा के थाना अलीगंज के ग्राम बहादुरपुर निवासी युवक रमेश यादव पुत्र बाबूराम अपनी बाइक संख्या यूपी 82 एम 1020 से पहली बार ससुराल न्यामतपुर ढिलावली गया था। ससुराल से वापस आते समय अलीगंज कायमगंज मार्ग पर स्थित ढमढेरा व बिराहिमपुर के बीच उसकी बाइक इंडिको कार संख्या डीएल 4सी 8199 से टकरा गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं तड़फड़ाने लगा। सूचना मिलने पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक एसके चन्देल हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और मृत व्यक्ति को एक मैजिक द्वारा सीएचसी कायमगंज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[bannergarden id=”8″]

मृतक बाइक सवार की पहचान वहां पहुंचे उसके रिश्तेदारों एवं परिवारवालों ने की। मृतक की शादी गत माह 21 मई को कायमगंज क्षेत्र के गांव नियामतपुर ढिलावली के  मजरे की निवासी पिंकी के साथ हुई थी। मृतक शादी के बाद पहली विदा कराने की रस्म के लिए ससुराल आ रहा था। वह फरीदाबाद में सिक्योरिटीगार्ड के पद पर नौकरी करता था। पति की मौत की सूचना पाकर पिंकी अपना होश हबास खो बैठी। उसका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं ससुरालियों तथा घटनास्थल पर पहुंचे।  मृतक के भाई आदि परिवारीजन अपने परिवार के जवान व्यक्ति की मौत से दु:खी होकर दहाड़े मार-मारकर रो रहे थे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]