ससुराल गये छपाई कारीगर, डिस आपरेटर, लेखपाल के घरो से लाखो के नगदी जेबर चोरी

0
106

FARRUKHABAD : शहर का पुराना इतिहास है कि अगर घर के मुख्य द्वार पर ताला लटका तो चोरी शतप्रतिशत होना तय ही समझें। तकरीबन छः माह पूर्व तत्कालीन नगर क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार सिंह द्वारा इस बावत कुछ पर्चे शहर में चिपकाये गये थे और कहा गया था कि अगर आप घर का दरबाजा बंद करके कहीं जा रहे हैं तो पुलिस को सूचित करें। लेकिन वह अभियान चंद दिनों तक चलने के बाद समाप्त हो गया। चोरों ने बीती रात सूने पड़े घर से ताला तोड़कर नगदी, जेबर गायब कर दिये। गृहस्वामी ससुराल गया हुआ था।chor

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मुख्य द्वार पर ताला लटकाना चोरों को दावत देने से कम नहीं है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेमरान निवासी छपाई कारीगर राजकुमार अपनी पत्नी के साथ ससुराल राजा का रामपुर गया था। चोरों ने मौका देखकर सूने पड़े घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुस गये और कमरे में भी तोड़फोड़ की। प्रातः सूचना होने पर राजकुमार की बहन पड़ोसी जनपद बरेली के निजाम नगला निवासी सरोजनी मौके पर पहुंची और राजकुमार को सूचना दी। गृहस्वामी के मौके पर न होने की बजह से चोरों द्वारा गायब किये गये सामान का आंकलन अभी नहीं हो पाया।

डिस आपरेटर के घर से लाखों के नगदी जेबर चोरी
फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुनहाई कटरा निवासी दुर्गेश मिश्रा के घर घुसे चोरों ने बीती रात लाखों रुपये कीमती जेबरात व नगदी चोरी कर ली। दुर्गेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।

बीते दिन भैया दूज पर घर पर ताला डालकर दुर्गेश यादव की पत्नी ममता मिश्रा मायके फतेहगढ़ गरैया खारे चली गयी थी। दुर्गेश मिश्रा भैया दूज खाने के लिए अपनी बहन के घर लखीमपुर खीरी गये थे। रात में घर के मुख्य दरबाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गये। जिसके बाद चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा, बक्सों का ताला तोड़ा। बक्से में रखा एक हार सेट, आठ अंगूठी, कुन्डल, सवा दो लाख रुपये के जेबर व डेढ़ लाख रुपये नगद चोरी कर लिये। सूचना पुलिस को दी गयी। एस एस आई हरिश्चन्द्र मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल की।  दुर्गेश मिश्रा की पत्नी ममता मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।

लेखपाल के घर चोरी
फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरीगेट चौकी के पीछे निवासी लेखपाल महेश्वर सिंह के घर बीती रात चोरों ने धाबा बोल दिया। लेखपाल महेश्वर सिंह बीते दिन बलीपट्टी अमृतपुर स्थित अपने गांव चले गये थे। खाली घर देखकर चोरों ने घर में घुसकर 10 हजार रुपये व डेढ़ लाख कीमती जेबरात उड़ा दिये। घर का ताला टूटा देखकर पड़ोसी उमेश शुक्ला ने उन्हें फोन पर सूचना दी तो वह आनन फानन में मौके पर पहुंचे। महेश्वर सिंह कायमगंज में लेखपाल के पद पर तैनात हैं।

[adrotate banner="2"]