सलमा बेगम का मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जोरदार स्वागत

0
221

फर्रुखाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष बनने की ख्वाहिश लिए सलमा बेगम  तपती दोपहरी में रिक्शे पर सवार होकर घर-घर दस्तक दे रहीं हैं। मतदाता भी उनकी मेहनत को देखते हुए वोट व सपोर्ट का खुले दिल से आश्वासन दे रहे हैं। वहीं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सलमा बेगम का रविवार को फूल मालाओं से जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ।

[adrotate banner="3"]

रविवार को सुबह तड़के से ही सलमा बेगम अपनी महिला साथियों के साथ नगर के मोहल्लों में जनसम्पर्क के लिए निकल पड़ीं। उन्होंने अपने चुनाव निशान रिक्शा पर मोहर लगाने की लोगों से हाथ जोड़कर अपील की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने पर हर गली मोहल्ले का विकास कराया जायेगा। फर्रुखाबाद नगर पालिका आदर्श नगर पालिका बना देंगे। सलमा बेगम का मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में फूल मालायें पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
सलमा बेगम के पति हाजी अहमद ने भी भारी समर्थकों के साथ नगर के लगभग आधा दर्जन मोहल्लों में घर- घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान गाड़ी खाना, हरभगत, मछली टोला, जयनरायन वर्मा रोड, नखास, खटकपुरा, मनिहारी, छावनी आदि मोहल्लों में लोगों ने उन्हें हाथों हाथ लिया और उन्हें जीत का भरोसा दिलाया। जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ भारी समर्थकों की भीड़ रही।

[adrotate banner="2"]