सलमान समर्थक का केजरीवाल की सभा में बखेड़ा

0
104

फर्रुखाबाद- अरविंद केजरीवाल की सभा के बीच हाथ में प्‍लेकार्ड लिये एक लगभग 65 वर्षीय बजुर्ग ने घुस कर बखेड़ा कर दिया। बाद में भीड़ ने उसका प्‍लेकार्ड तोड़ दिया व उसे धक्‍के मार कर बाहर निकाल दिया।

[adrotate banner="3"]

ऐके महरोत्रा का वीडियो

यह बुजुर्ग व्‍यक्‍ति जब हाथ में बड़ा सा प्‍लेकार्ड लेकर घुसा और उसने जोर जोर से अंग्रेजी में चिल्‍लाना शुरू किया तो भीड़ का ध्‍यान उधर गया। चूंकि वह व्‍यक्‍ति अंग्रेजी बोल रहा था व उसके प्‍लेकार्ड पर लिखा भी अंग्रेजी में था इसलिये शायद शुरू में अधिकांश लोगों ने उसकी ओर ध्‍यान नहीं दिया।  प्‍लेकार्ड पर लिखा था कि ‘उत्‍तर प्रदेश वासी- महान भारतीय’ इस नारे के नीचे मुलायम सिंह, माया वती, सलमान खुर्शीद, जायसवाल, राबर्ट वाड्रा व केपी सिंह (डीएलएफ) के नाम लिखे हुए थे। इसी प्‍लेकार्ड पर दूसरी ओर अरविं केजरीवाल की फोटो छपी थी, जिसके नीचे लिखा था, अरविंद केजरीवाल, हिसार हरियाणा। इसके नीचे एक सवाल पूछा गया था कि ‘चुप क्‍यों यह रैली हिसार में क्‍यो नहीं’। इसी के नीचेउसका नाम लिखा था- ऐके महलोत्‍्रा।  वह व्‍यक्‍ति चीख चीख कर अंग्रेजी में पूछ रहा था कि केवल यूपी वालों पर ही हमला क्‍यों। जिंदल पर क्‍यों नहीं।

 

[adrotate banner="2"]