सलमान ने क्या किया, केवल चूजे बांटे: मुन्नूबाबू

0
106

FARRUKHABAD : विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा भाजपा प्रदेश प्रभारी अमित शाह को कूड़ेदान कहने के मामले में भाजपा ने सलमान पर पलटवार किया है। एक तरफ पूर्व सांसद मुन्नूबाबू तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष ने सलमान पर हमला बोला है।bjp

[adrotate banner="3"]

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने कहा कि कांग्रेसी नेता आला कमान के गुलाम हैं और उनकी ही भाषा बोलते हैं। सलमान खुर्शीद को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वर्तमान में मोदी जनता के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सत्ता हाथ से जाते देख सलमान बौखलाहट में अनर्गल वयानबाजी कर रहे हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
पूर्व सांसद मुन्नूबाबू ने कहा कि पूरे पांच साल में सलमान खुर्शीद ने क्या किया। शिवाय चूजे बांटने के। विकास के नाम पर जनपद एक जगह स्थिर सा हो गया है। मंडी परिसर में भाजपा नगर अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता में पूर्व सासद ने महगाईए भ्रष्टाचारए अराजकता के विरुद्ध केंद्र व राज्य सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गरीब जनता व किसानों का हर क्षेत्र में शोषण हो रहा है। गन्ने का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा। धान का सीजन खत्म हो गयाए लेकिन लेवी नीति घोषित नहीं हुई।

[adrotate banner="2"]