पिछड़े मुस्लिमों को 9 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने संबंधी अपने बयान के संबंध में प्राप्त नोटिस के जवाब में केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने आखिर गुरुवार को निर्वाचन आयोग को अपना जवाब भेज दिया है।
[adrotate banner="3"]
विदित है कि फर्रुखाबाद में अपनी पत्नी लुइस खुर्शीद के चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में कथित रूप से कहा था कि यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो पिछड़े मुस्लिमों को 9 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। इस संबंध में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था। गुरुवार को श्री खुर्शीद ने नोटिस का जवाब आयोग को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार सलमान ने अपने जवाब में अपने बयान का बचाव किया है।
[adrotate banner="2"]


