सलमान खुर्शीद ने बताया मोदी को खलनायक

Uncategorized

salmanनई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमले को लेकर कांग्रेस ने मोदी पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मोदी की पीएम पर टिप्पणियों को लेकर उन्हें निशाने पर लिया। खुर्शीद ने कहा कि आज का दिन प्रधानमंत्री का दिन है। लाल किले से भारत के संकल्प को पीएम भारत के सामने रखते हैं। मोदी जी ने आज तो संयम रखा होता। खलनायकी वो कर रहे हैं और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।
सलमान खुर्शीद से आईबीएन7 संवाददाता मौसमी सिंह ने खास बात की। इस सवाल पर कि क्या मोदी ने पीएम को चुनौती दी है, खुर्शीद ने कहा, छोटा मुंह बड़ी बात। जो व्यक्ति खुद ये कहे कि देश उन्हें सुनेगा तो उसकी सोच क्या होगी। उन्हें इतना संयम रखना चाहिए कि देश की जनता की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा करें। वो खुद अपनी पीठ थपथपाते रहते हैं। इस सवाल पर कि मोदी ने कहा है कि सास-दामाद का सीरियल चल रहा है, खुर्शीद ने उल्टा सवाल दागा कि उनका (मोदी का) खलनायक का सीरियल चल रहा है क्या।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]
उधर, बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद और उनकी पार्टी नायक है या खलनायक, ये जनता जानती है। कांग्रेस से नायक और खलनायक नहीं चाहिए। देश की जनता ही नायक बनाती है।
[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”18″]