सलमान खुर्शीद को जिताने का एक बार फिर महान दल ने लिया ठेका

0
106

Mahan Dalफर्रुखाबाद: वो कहते है की बरसात में एक बार हर छोटी नदी समुद्र से जरुर मिलाती है| ऐसा ही कुछ इस लोक सभा चुनाव में होना शुरु हो गया है छोटे से छोटा दल अपने बजूद की तलाश करने में लगा है जिसे जहा जैसे जिस डाल में जगह मिल रही है वह थोड़ी सी लालीपाप लेकर बड़े दल के साथ खड़ा नजर आ रहा है| यह गठ्वंधन हर राजनैतिक पार्टी में बड़े पैमाने पर चल रहा है| इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के महान दल ने सलमान का चुनावी साथ देने की घोषणा कर दी| महान दल को इसके बदले में प्रदेश की तीन सीटो पर चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है |

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुचे महान दल के जिलाध्यक्ष ब्रजनंदन शक्य ने कहा की राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ महान दल का गठ्वंधन हो गया है| यह गठ्वंधन लोकसभा चुनाव के साथ साथ जिलापंचायत, और विधानसभा चुनाव में भी यह गठ्वंधन चलेगा| गठ्वंधन करने के बाद काग्रेस ने एटा, बदायूं सहित तीन जगह से चुनाव लड़ने का मौका महान दल को दिया है |
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]
जिलाध्यक्ष ब्रजनंदन शक्य ने बताया की जनपद में उनके सगठन में 70 पदाधिकारी है और सभी यहाँ से काग्रेस के प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के समर्थन में प्रचार करेगे | इस दौरान प्रताप शाक्य,श्याम शाक्य ,अजीत शाक्य , रामबरन शाक्य रमेश शाक्य आदि मौजूद रहे |

[adrotate banner="2"]