सलमान के प्रोग्राम में हंगामा करने वाले राघव दत्त शांति भंग में गिरफ्तार, रिहा

0
112

फर्रुखाबाद: सलमान खुर्शीद द्वारा डॉ जाकिर हुसैन ट्रस्ट के शिविर में बाटे जा रहे सोलर लैंप का विरोध करने पहुचे राघव मिश्रा पिटाई के बाद गिरफ्तार कर लिए गए| राघव और भोले को मारपीट शांति भंग की कार्यवाही में निरुद्ध कर रात भर हवालात की हवा खाने के बाद अदालत में पेश किया गया| फिलहाल कड़ाके की ठण्ड में रात काटने के बाद राघव को जमानत मिल गयी है| सलमान के प्रोग्राम का विरोध करने पर अलग अलग खेमो से अलग अलग प्रतिकिया मिल रही है|
Raghav Mishra Farrukhabad
कांग्रेसियो ने हमला करते हुए कहा है कि प्रोग्राम न तो सांसद की निधि का था और न ही कांग्रेस का| डॉ जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा ये सोलर लैंप बाटे जा रहे थे| जो लोग आरोप लगा रहे है कि इसे केवल अल्पसंख्यको को लाभ मिला उन्हें गलत फहमी थी| सोलर लैंप वितरण मेधावी मदरसो के बच्चो के लिए था जिसमे अल्पसंख्यक बच्चे ही पढ़ते है| फिर भी बहुसंख्यक समाज को भी सोलर लैंप दिए गए थे| सलमान खुर्शीद ने कभी धर्म जात की राजनीती नहीं की| जो लोग हिन्दू नेता करके खुद को प्रचारित करके दूसरो के जनसेवा के कार्यक्रम में दखल डालते है पहले वे जबाब दे कि उन्होंने जिस समाज की ठेकेदारी करते है उसके लिए क्या किया? उन्होंने कितने बच्चो को वजीफा और लैंप बाटे|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
दूसरी तरफ आप पार्टी का कहना है कि समाज को बाटने वाले कार्यक्रम नहीं करने चाहिए| आम आदमी पार्टी के विधान सभा प्रभारी विवेक यादव का कहना है कि सलमान खुर्शीद ऐसा काम न करे जो समाज को बाटता हो| उन्हें सांसद होने के नाते किसी एक समुदाय विशेष को अलग मदद करने की जगह सामूहिक हर वर्ग की मदद करनी चाहिए| विवेक यादव ने आरोप लगाया कि डॉ जाकिर हुसैन ट्रस्ट के बैनर तले सलमान की जनसेवा पहले से ही वैशाखी घोटाले से दागी है| उन्होंने राघव मिश्रा के कृत्य को भी दोषी ठहराया| उन्होंने कहा कि बच्चे बच्चे एक से होते है| सोलर लैंप मेधावी बच्चो को मिले चाहे वे हिन्दू या मुसलमान| राघव को विरोध करना चाहिए थे मगर कार्यक्रम में बाधा पंहुचा कर सस्ती लोकप्रियता बटोरने से बचना चाहिए| कार्यक्रम में बच्चिया भी थी जो भगदड़ से डर कर भाग गयी|
[bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]